Gurucharan Singh: टीवी के फेमस शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभा चुके एक्टर गुरुचरण सिंह इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत काफी खराब चल रही थी लेकिन अब वह धीरे धीरे रिकवर कर रहे हैं।
गुरुचरण सिंह की शारीरिक हालत अब पहले से बेहतर
आपको बता दें कि काफी ज्यादा कमजोरी के चलते गुरुचरण सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे लेकिन अब उन्होंने हॉस्पिटल से छु्ट्टी मिल गई है। गुरुचरण सिंह ने ये जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।
पैसों की कमी से गुजर रहे हैं गुरुचरण सिंह
इसके अलावा गुरुचरण सिंह ने लोगों को एक ऐसी बात भी बताई जिसे जानने के बाद से फैंस उन्हें लेकर चिंता करने लगे हैं। इस वीडियो में गुरुचरण सिंह ने लोगों को बताया है कि वह पैसों की कमी से गुजर रहे हैं। एक्टर ने लोगों को बताया है कि उनके पास कोई काम नहीं है और न ही कोई पैसा बचा है।
क्या मैं फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो सकूंगा?
-तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में काम कर चुके एक्टर गुरुचरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है- दोस्तों अब मैं घर पर ही हूं। वाहे गुरुजी की कृपा से अब मैं ठीक भी हूं। बस अब ये ख्वाहिश है कि मैं फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो जाऊं।
-गुरुचरण सिंह ने आगे कहा- मैं पहले की तरह ही दिल से काम करना चाहता हूं। एक्टर ने अपने इस वीडियो में दोस्तों और परिचितों से सपोर्ट भी मांगा है, जो उन्हें कुछ काम दिलवा सकें।
कर्जे में डूबे हुए हैं गुरुचरण सिंह
जानकारी के अनुसार ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में मिस्टर सोढ़ी का किरदार निभा चुके एक्टर गुरुचरण सिंह इस समय कर्जे में डूबे हुए हैं। इस बारे में खुद गुरुचरण सिंह ने लोगों को बताया है। गुरु चरण सिंह ने अपने वीडियो में कहा है- आप सब मेरे हालात जानते हो। सर पर बहुत कर्ज है, जो सब उतारना है। वाहे गुरु जी की कृपा और आपके सपोर्ट से सब हो सकेगा।
” data-loaded=”true”>
कोई नहीं कर रहा है गुरुचरण सिंह की मदद
आपको बता दें कि गुरुचरण सिंह ने लंबे समय से खाना-पानी छोड़ दिया था, जिसके चलते उनकी हालत खराब होती चली गई थी। उनकी दोस्त भक्ति सोनी ने लोगों को बताया था कि उनकी आर्थिक हालत बहुत ही खराब चल रही है। उन्हें ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो की टीम की तरफ से भी कोई मदद नहीं मिल रही है।